
इंदौर. आर्मी में पदस्थ मेजर के खिलाफ महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेट्रोमोनी साइट पर पहचान के बाद दोनों की मुलाकात हुई थी।
टीआइ लसूडिय़ा संतोष दूधी ने बताया, इलाका निवासी महिला की रिपोर्ट पर मेजर मनीष के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया। महिला का आरोप है कि महू के रेस्ट हाउस में शादी का झांसा देकर कई बार मनीष ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी से इनकार करने लगा। पुलिस ने शून्य पर बलात्कार का केस दर्ज कर जांच के लिए महू पुलिस को भेजा है। महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने शादी के लिए मेट्रोमोनी साइट पर विज्ञापन दिया। इसी के बाद मनीष से उसका संपर्क हुआ। मनीष का भी पत्नी से विवाद चल रहा था। मनीष फिलहाल औरंगाबाद में पदस्थ है। वह महू में आर्मी हैड क्वार्टर आता रहता है। महिला से पहचान के बाद कई बार वे मिले। तब मनीष ने पत्नी से तलाक लेकर महिला से शादी करने की बात कही। इसी के बाद उसने संबंध भी बनाए। बाद में महिला जब भी शादी के लिए कहती तो वह टालमटोली करने लगा। अब उसने शादी से ही इनकार कर दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PU9HlJ
No comments:
Post a Comment