Today and Tomorrow Live

Friday, January 4, 2019

कलेक्टोरेट के सामने भाजपा करेगी वंदे मातरम

इंदौर। साल की शुरुआत में मंत्रालय में होने वाले वंदे मातरम् गान को कमल नाथ सरकार ने बंद कर दिया। चार दिन से उस पर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। नाथ सरकार को घेरने के लिए भाजपा अब जिला मुख्यालयों पर वंदे मातरम् का गान करेगी। इंदौर में होने वाले आयोजन को लेकर आज शाम को दीनदयाल भवन में बड़ी बैठक बुलाई गई है।

दीनदयाल भवन में शाम ५ बजे होने वाली बैठक में मौजूदा व पूर्व विधायक, पार्षद, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों को बुलाया गया। बैठक में ७ जनवरी को सुबह १०.३० बजे कलेक्टोरेट के सामने होने वाले वंदेमातरम् गान को लेकर चर्चा की जाएगी। पार्टी का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता इक_ा हों और वंदे मातरम् का गान करें, इसको लेकर बकायदा भाजपा अनुमति लेगी।

हालांकि एक तखत लगेगा, जिस पर एकमात्र माइक होगा। उस पर वंदे मातरम् गाने वाले को खड़ा किया जाएगा। किसी भी नेता को मंच पर जगह नहीं दी जाएगी। सभी नीचे कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होंगे। वंदे मातरम् गाने से पहले भाजपाई संघ गीत देश की नव चेतना का गान वंदे मातरम् को गाया जाएंगा।

लक्ष्य देकर रखी जाएगी नजर
गौरतलब है कि राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार करने के उ²ेश्य से भाजपा ने प्रदर्शन किए थे। मन मुताबिक भीड़ नहीं जुट पाई थी। इसको लेकर नगर भाजपा अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने आज वंदे मातरम् गान को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है। सभी मोर्चों को लक्ष्य दिया जाएगा और इस बार उन पर नजर रखी जाएगी कि कौन कितनी संख्या लेकर आया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AuADiZ

No comments:

Post a Comment

Pages