Today and Tomorrow Live

Sunday, March 10, 2019

दिल्ली: दो गुटों में झगड़े के बाद फायरिंग, गोली लगने से 6 वर्ष के बच्चे की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सरकार और प्रशासन के तमाम सुरक्षा दावों के बाद भी अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा है। शनिवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे पश्चिमी जिला स्थित इंद्रपुरी के सी ब्लॉक में दो गुटों के बीच फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त दोनों गुटों में फायरिंग हो रही थी उस वक्त बच्चा अपने घर की खिड़की से बाहर की ओर झांक रहा था। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि फायरिंग करने वाले कौन थे और दोनों ने किस बात को लेकर फायरिंग की।

 

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया है कि इंद्रपुरी इलाके में फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई और एक युवक घायल है। पुलिस के मुताबिक करीब पौने दस बजे फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला है कि सी ब्लॉक स्थित एफएक्सजी जिम के बाहर और अंदर दो गुटों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद दोनों गुटों में फायरिंग हुई। जिस वक्त यह सब हो रहा था उस दौरान जिम के दूसरे फ्लोर पर स्थित मकान की खिड़की से 6 वर्षीय प्रिंस झांक रहा था। तभी अचानक एक गोली सीधे उसे लगी। फौरन ही प्रिंस को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तो वहीं जिम में आ रहे इंद्रपुरी के रहने वाले 29 वर्षीय महेंद्र को भी गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। महेंद्र को भी इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक शुरूआती जांच से पता चला है कि चार लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। ये सभी इंद्रपुरी इलाके के जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन लोगों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था?

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TDKAFr

No comments:

Post a Comment

Pages