इंदौर. अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए कस्टम काउंटर मंजूर लंबे इंतजार के बाद इंदौर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान का इंतजार एयर इंडिया खत्म करने जा रही है। इंतजार होगा खत्म, शारजाह के लिए सीधी फ्लाइट अप्रैल से, शारजाह के लिए सीधी फ्लाइट की सहमति के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन कस्टम और इमिग्रेशन सुविधा जुटाने का प्रयास कर रहा था। कस्टम विभाग ने शनिवार को सेवाएं देने की मंजूरी दे दी। कस्टम कमिश्नर नीरव कुमार मल्लिक ने एयर इंडिया के प्रस्ताव के बाद अधिसूचना जारी की। अब एयरपोर्ट प्रबंधन उड़ान के शेड्यूल का इंतजार कर रहा है।
वीआइपी मूवमेंट के लिए खुलेगा पुराना टर्मिनल
अं तरराष्ट्रीय उड़ान के कारण घरेलू उड़ान प्रभावित नहीं होगी। इसके लिए नए टर्मिनल में पहली मंजिल पर अलग से जगह सुरक्षित रखी थी। वीआइपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को परेशानी उठाना पड़ती है। अब प्रबंधन ने वीआइपी की निकासी भी पुराने टर्मिनल से करने का निर्णय लिया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J3yuSb
No comments:
Post a Comment