Today and Tomorrow Live

Sunday, March 10, 2019

श्यामबाबा मंदिर के लिए श्रद्धालु रवाना हुए

उल्हासनगर.

श्री श्याम परिवार शहाद- उल्हासनगर की तरफ से खाटू वाले श्याम बाबा के दर्शन करने 72 भक्तों का जत्था शुक्रवार दोपहर को राजस्थान के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में उल्हासनगर के साथ साथ शहाद, कल्याण ,कसारा आदि के श्याम भक्तों का समावेश है। श्री श्याम परिवार संस्था के अग्रणी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि दोपहर को बांद्रा से गरीबरथ एक्सप्रेस से जत्था रवाना हुआ। उससे पूर्व स्टेशन परिसर के बाहर भव्य जुलूस निकला गया जिसमें सभी भक्त श्याम बाबा के झंडे फहरा रहे थे। श्री श्याम बाबा की जयजयकार कर रहे थे। इनमें महिलाओं की भी ज्यादा तादाद थी। हमारे उल्हासनगर से राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, महेश खेतान, शरद खेतान और कई परिवार खाटू गए हैं। बांद्रा से वे जयपुर तक ट्रेन में जाएंगे। वहां रींगस से 22 किलोमीटर पैदल यात्रा कर खाटू पहुंचेंगे और श्री श्याम बाबा मंदिर में निशान चढ़ाएंगे। श्री श्याम परिवार के आलावा श्री श्याम सेवा मंडल और श्री सालासर सुंदरकांड सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भी शहाद, उल्हासनगर के श्याम भक्त पैदल यात्रा पर खाटू वाले श्याम बाबा मंदिर के लिए रवाना हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hcbmz7

No comments:

Post a Comment

Pages