Today and Tomorrow Live

Sunday, March 10, 2019

मुम्बई में बसें दौड़ाएंगी महिलाएं

ठाणे. राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने ठाणे में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य परिवहन सेवा में महिला चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए महिलाएं अभी से तैयारी शुरू कर दें।
विश्व महिला दिवस के मौके पर शिवसेना सांसद राजन विचारे और नगरसेविका नंदिनी विचारे के मार्गदर्शन में स्थित गोदूताई परुलेकर मैदान में शहर में अबोली महिला रिक्शा चालकों और महिला बस कंडक्टरों का सम्मान करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यकम में परिवहन मंत्री दिवाकर रावते प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उनके हाथों से सेना से सेवामुक्त हुए सैनिकों के साथ शहर में अबोली रिक्शा चलाने वाली और महिला बस कंडक्टरों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने कहा कि कुछ दिनों में महिलाओं की बतौर एसटी चालक के रुप में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए महिलाएं तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्राओं के लिए एसटी बसों में निशुल्क पास वितरित किए जाने की व्यवस्था आने वाले दिनों में की जाएगी। सावित्रीबाई फुले के साथ पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी का नाम भी अपने भाषण में रावते ने लिया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण करना बहुत जरूरी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/mumbai-news/एसटी-में-महिला-चालकों-की-होगी-भर्ती-4255283/

No comments:

Post a Comment

Pages