Today and Tomorrow Live

Sunday, March 10, 2019

कांग्रेस की पूर्व सांसद ने की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, रेणुका चौधरी ने बताया 'खेदजनक बयान'

नई दिल्ली। तेलंगाना से कांग्रेस की नेता और पूर्व सांसद विजया शांति ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक अमर्यादित टिप्पणी देकर चारो तरफ से आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। अब इस पर कांग्रेस की ही अन्य महिला नेता रेणुका चौधरी का बयान आया है। चौधरी ने इस बयान की निंदा करते हुए माफी मांगी है। विजया शांति ने पीएम को आतंकी की तरह दिखने वाला बताया था।

रेणुका चौधरी ने मांगी माफी

मीडिया से इस मामले पर बात करते हुए रेणुका चौधरी ने कहा, 'जिस वक्त यह टिप्पणी की गई मैं वहां मौजूद नहीं थी और नाही मैने ये सुना। लेकिन अगर यह सच है तो मैं माफी मांगती हूं। यह खेदजनक बयान है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि एक प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।' चौधरी ने आगे कहा कि पीएम चाहे कोई भी हो, और चाहे हमें पसंद हो या ना हो लेकिन उनके लिए इस भाषा में बात करना उचित नहीं है।

पीएम मोदी ने उड़ाया था चौधरी का मजाक

आपको बता दें कि रेणुका चौधरी आंध्र प्रदेश से कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सदस्य हैं। इससे पहले पीएम मोदी की ओर से उनकी हंसी का मजाक बनाना सुर्खियों में रहा था। दरअसल, बीते साल फरवरी में राज्यसभा में एक सत्र दौरान मोदी के बयान की प्रतिक्रिया में जब चौधरी बहुत जोर से हंसने लगीं तो सभापति वेंकैया नायडू ने इसपर नाराजगी जताई। इस मौके का फायदा उठाते हुए मोदी ने नायडू को रोकते हुए कहा-सभापति जी, आप रेणुका जी को कुछ न कहिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी अब सुनाई दी है।

आतंकवादी की तरह दिखते हैं पीएम: विजया

गौरतलब है कि शनिवार को तेलंगाना के शमशाबाद में विजया ने प्रधानमंत्री बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। विजया शांति ने तेलगु में बोलते हुए अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी आतंकवादी की तरह दिखते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि विजय शांति जब यह सब बोल रही थीं उस दौरान मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मौजदू थे। उन्होंने कहा कि सभी लोग आज इस बात से डरे हुए हैं कि पीएम मोदी किसी भी वक्त कोई बम गिरा देंगे लोगों से प्यार करने की जगह अब वे एक आतंकवादी की तरह दिखते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री नहीं होना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J3Qagf

No comments:

Post a Comment

Pages