Today and Tomorrow Live

Sunday, March 10, 2019

वरिष्ठों के साथ युवाओं ने बनाई समाज विकास पैनल

इंदौर. श्री फतेहपुरिया समाज के त्रिवार्षिक चुनाव 17 मार्च को होंगे। इस बार वरिष्ठ समाजसेवियों के सहयोग से समाज विकास पैनल भी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। पैनल ने अपना 15 सूत्रीय संकल्प पत्र तैयार कर समाज के सभी वर्गों के लिए रचनात्मक काम करने का संकल्प लिया है। पैनल संयोजक ओम सिंघल एवं सुशील बेरीवाल ने बताया, बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी के छह सदस्यों ने समाज के युवा उद्योगपतियों को साथ लेकर समाज विकास पैनल का गठन किया है। यह पैनल अपने 13 प्रत्याशी खड़े करेगी। हरि अग्रवाल ने बताया, बैठक में श्यामलाल अग्रवाल, अनिल गोयनका, ओमप्रकाश गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, नरेश बेरीवाल, उमेश सिंघानिया, धीरज गर्ग, रामप्रसाद सोनथलिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। संचालन सीए विजय गोयनका और आभार राजेंद्र मित्तल ने माना।

समाज विकास पैनल ने मात्र एक लाख 51 हजार रुपए में समाज के मध्यमवर्गीय परिवार के लिए शादी की संपूर्ण व्यवस्थाएं करने, समाज के नए भवन के लिए भूमि की व्यवस्था करने, समाज का पंजीयन कराने और ट्रस्ट बनाने, समाज के वरिष्ठजनों की सलाहकार समिति गठित करने, मातृशक्ति के लिए महिला समिति के माध्यम से सभी तीज-त्यौहार मनाने, समाज के युवाओं कें लिए नई योजनाएं तैयार करने, युवाओं के रोजगार कार्यक्रम बनाने, बायोडाटा एवं परिचय सम्मेलन आयोजित करने, वर्तमान भवन की पार्किंग व्यवस्था कराने और समाज की सामूहिक धार्मिक यात्रा, उत्सव एवं व्यापार मेला आयोजित करने सहित 15 सूत्रीय संकल्प पत्र तैयार किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JcNe1c

No comments:

Post a Comment

Pages