अभिनेत्री Priyanka Chopra और Nick Jonas की शादी पिछले साल की सबसे बड़ी शादी साबित हुई। शादी के दौरान की Photos और Videos अभी भी वायरल हो रही हैं। इस वक्त प्रियंका अपनी Married Life एन्जॅाय कर रही हैं। कई बार Interviews में निक ने अपनी पत्नी प्रियंका की तारीफ की। लेकिन क्या आप जानते हैं शादी के दौरान एक वक्त ऐसा आया था जब निक इन शादी की रस्मों से परेशान हो गए थे।
जी हां, हाल में निक ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया कि उन्हें एक वक्त पर तो लगा कि शादी के सेरेमनीज को बंद कर देना चाहिए।
दरअसल, निक हॉलीवुड शो 'द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन' में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। निक ने बताया है कि शादी के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें लगा कि शादी को यहीं रोक देना चाहिए। इस शो में निक का एक लाई डिटेक्टर सेगमेंट हुआ। इसी दौरान उनसे काफी सारे दिलचस्प सवाल किए गए जिनका निक को सही जवाब देना था। अगर निक गलत जवाब देते तो पता चल जाता निक झूठ बोल रहे हैं।
शो में निक से पूछा गया कि इतनी सारी रस्में करते हुए क्या उनके मन में ख्याल आया कि अब ये सब बंद कर देना चाहिए? इस सवाल के जवाब में निक ने हंसते हुए कहा, 'हां'। इसके आगे निक ने ये भी कहा, 'जब मैंने बिल देखा तो लगा अब ये सब रोक देना चाहिए।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SUnIgD
No comments:
Post a Comment