Today and Tomorrow Live

Monday, March 11, 2019

कपिल की बाहों में बाहें डाले दिखी गिन्नी चतरथ, तस्वीर हुई वायरल

मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है। अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के अलावा वह अपनी पत्नी ginni chatrath को लेकर इन दिनों चर्चा में है। वो लगातार अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे है। हाल ही में कपिल अपनी पत्नी गिन्नी के साथ रैंप पर उतरे और इसके बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

Kapil Sharma

आपको बता दें कि पिछले दिनों कपिल जालंधर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में राजेश्वरी कला महोत्सव में पहुंचे थे। इसके बाद रैंप पर दोनों एक-साथ खूबसूरत लग रहे थे। अब दोनों एयरपोर्ट पर नजर आए जहां से दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही है।

वायरल हो रही इन तस्वीरों में कपिल सूट पहने नजर आए, वहीं गिन्नी भी बहुत खूबसूरत दिखी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थाम कर मीडिया को पोज देते नजर आए। इन तस्वीरों को कपिल और गिन्नी के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

 

Kapil Sharma

कुछ दिनों पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें कपिल शर्मा और पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ स्पेशल टाइम स्पेंड कर रहे थे। वो पत्नी गिन्नी के साथ Amsterdam में बोटिंग करते नजर आ रहे थे। इस फोटो में पहली बार पति कपिल के साथ आउटिंग पर निकली पत्नी गिन्नी बेहद खुश नजर आईं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UuhMMP

No comments:

Post a Comment

Pages