नोएडा। 2019 लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर हो रहा इंतजार रविवार को खत्म हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले आम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही देश भर में आचार सहिंता भी लागू हो गई है। इसका उल्लंघन करने वालों की शिकायत के लिए एक एंड्रॉयड ऐप भी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने इन दिग्गजों को बनाया 'मंत्री’, देखें पूरी लिस्ट
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 11 अप्रैल से चुनाव की घोषणा कर दी है। देशभर में सात चरणों में चुनाव होगा। वहीं इसके बाद वोटों की गिनती 23 मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी राज्यों में चरण अनुसार होने वाली वोटिंग की भी जानकारी दी।
सुनील अरोड़ा के अनुसार यूपी में कुल 7 चरणों में वोटिंग होगी। वहीं तारीखों के ऐलान के बाद लोगों में भी खासा उत्साह है। नोएडा के विरेंद्र सिंह का कहना है कि लोगों को लंबे समय से लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हुआ है। वहीं गाजियाबाद के लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अब जल्द ही चुनाव होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस पार्टी की सरकार बनती है।
यह भी पढ़ें : सपा-बसपा गठबंधन में इस बात को लेकर पड़ी 'दरार', लोकसभा चुनाव में बिगड़ सकता है खेल!
कब-कब होगी वोटिंग
पहला चरण- 11 अप्रैल
दूसरा चरण- 18 अप्रैल
तीसरा चरण- 23 अप्रैल
चौथा चरण- 29 अप्रैल
पांचवा चरण- 6 मई
छठां चरण- 12 मई
सांतवा चरण- 19 मई
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VRiK5Z
No comments:
Post a Comment