Today and Tomorrow Live

Monday, March 11, 2019

शेवाले का नाम पक्का, अठावले रूठे

मुंबई। मुंबई के दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने की संभावना को देखते हुए आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने नाराजगी व्यक्त की है। इस सीट पर शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले के नाम को सुनिश्चित किए जाने से अठावले नाराज हो गए हैं। इस सीट पर दाल नहीं गलते देख अठावले ने अब उत्तर-पूर्व (ईशान्य) मुंबई लोकसभा सीट पर नजरें टिका दी हंै। इसके लिए रविवार को अठावले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की। रविवार को मातोश्री पर शेवाले ने डिजिटल बुक जारी की। इस मौके पर उद्धव ने शेवाले की जम कर तारीफ की। उद्धव ने कहा कि राहुल शेवाले का काम क्षेत्र में अच्छा है। पिछले 5 वर्षों तक दक्षिण मध्य मुंबई में शेवाले ने जनता के बीच रह कर सामाजिक काम किया है। इस मौके पर उद्धव ने राहुल को पुन: टिकट दिए जाने का साफ संकेत दिया। राहुल को टिकट दिए जाने के साफ संकेत के बाद अठावले रूठ गए हैं। उनके हाथ से दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा सीट निकल गई है। अब वे उत्तर पूर्व (ईशान्य) लोकसभा सीट पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं और टिकट मांगा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TE01h0

No comments:

Post a Comment

Pages