इंदौर. मेडम आपने निर्देश दिए है कि सीनियर सिटीजन के घर टीआई हाल चाल पूछने जाएंगे। पैर में परेशानी के कारण चल नहीं पाता हूं वहीं पत्नी को भी हॉर्ट की परेशानी है। कभी रात में अचानक तबियत खराब हो जाती है। एसएसपी ने घर पर टीआई को बुलाकर निर्देश दिए कि जरूरत के समय दंपत्ती की हर संभव मदद की जाए।
यह बात स्कीम 54 निवासी राम चोटरानी (73) ने फोन पर एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र से कही। उन्होंने शनिवार को पत्रिका में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए एसएसपी से बात की। इसका असर हुआ कि शनिवार शाम को एसएसपी खुद सीनियर सिटीजन के घर पहुंच गई। उनके साथ एएसपी प्रशांत चौबे भी थे। पुलिस अफसरों को घर पर देखकर राम चोटरानी व उनकी पत्नी दौपद्री चोटरानी (70) काफी खुश हुए। उन्होंने बताया कि राम चोटरानी को पैरों में तकलीफ है तो वे चल फिर नहीं पाते हंै। वही पत्नी हॉर्ट पेशेंट हैं। उनके बच्चे शहर के बाहर रहते हंै। वे लोग पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए बनाए जाने वाले कार्ड को बनवाना चाहते हैं लेकिन तबियत ठीक नहीं होने के कारण जा नहीं पा रहे। एसएसपी ने तुरंत उनसे फोटो व अन्य दस्तावेज लिए। दंपत्ती को बताया कि रविवार को आपका कार्ड बनकर घर ही आ जाएगा। इस दौरान दंपत्ती ने अफसरों से चाय के लिए कहा। तब पुलिसकर्मियों ने ही घर में सबके लिए चाय बनाई।
दंपती को दिलवाया टीआई का फोन नंबर
राम चोटरानी ने उन्हें बताया कि रात में कई बार तबीयत खराब हो जाने पर अस्पताल जाने में परेशानी आती है। एक बार घर में चोरी की कोशिश भी हो चुकी है। ऐसे में घर भी खाली नहीं छोड़ पाते। इस पर एसएसपी ने टीआई विजय नगर रत्नेश मिश्रा व बीट के सिपाहियों को बुलाया। उनके नंबर दंपती को दिए। कहा कि रात में जब भी जरूरत हो तो आप इन्हें फोन करें। तबीयत खराब होने पर पुलिस उनके लिए एम्बुलेंस बुलवा कर अस्पताल पहुंचाएगी। साथ ही सूना घर रहने पर भी यहां निगरानी रखी जाएगी। एसएसपी की बातें सुनकर दंपत्ती काफी खुश हुए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JcI44W
No comments:
Post a Comment