Today and Tomorrow Live

Sunday, March 10, 2019

फिनाले से कुछ घंटे पहले रोहित शेट्टी ने बताई एक खास बात, आखिरी टॉस्क में बदलने वाला है पूरा खेल

आज चर्चित रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi का ग्रेंड फिनाले है। सभी की नजरे इस शो पर टिकी हुई है। वहीं शो से ठीक पहले चैनल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी हेलीकॉप्टर में नजर आ रहे हैं। यह हेलीकॉप्टर समुद्र के ऊपर थोड़ी ऊचाई पर उड़ रहा है और रोहित शेट्टी हेलीकॉप्टर के गेट से एक संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

khatron-ke-khiladi-9-grand-finale-rohit-shetty-announcement-before

रोहित शेट्टी ने कहा, 'आज इस सीजन का आखिरी दिन है। इस बार हमने 12 खिलाड़ियो पर जिगर का ट्रिगर रखा था। एक्शन का डर का थ्रिल का खतरे का। ऐसे में 5 खिलाड़ी पहुंचे हैं यहां तक। कभी ऊंचाई कभी गहराई कभी जानवर तो कभी कीड़े मकोड़े। कभी एक डिग्री का टेम्परेचर। हर हाल में ये बेहाल हुए लेकिन कई बार कमाल किए।'

 

khatron-ke-khiladi-9-grand-finale-rohit-shetty-announcement-before

टीवी के सबसे लोकप्र‍िय र‍ियल‍िटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के फ‍िनाले में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार दस्तक देंगे। अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने एक फोटो शेयर किया जिसमें वह आग से खेलते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की उपस्‍थिति से फ‍िनाले वाकई रोमांचक होने जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Twk3L1

No comments:

Post a Comment

Pages