Today and Tomorrow Live

Sunday, March 10, 2019

Khatron Ke Khiladi में नजर आएंगे 'खिलाड़ी नंबर 1' अक्षय, करेंगे ये खतरनाक स्टंट

Khatron Ke Khiladi 9 के फ‍िनाले में बॉलीवुड के खिलाड़ी नंबर 1 यानी अक्षय कुमार दस्तक देंगे। अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने एक फोटो शेयर किया जिसमें वह आग से खेलते नजर आ रहे हैं।

 

akshay-kumar-in-khatron-ke-khiladi-9-finale-episode-with-rohit-shetty

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वह आग से खेलते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की उपस्‍थिति से फ‍िनाले वाकई रोमांचक होने जा रहा है।

akshay-kumar-in-khatron-ke-khiladi-9-finale-episode-with-rohit-shetty

स्टंट की एक झलकी साझा करते हुए अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, ''केसरी' के लिए यह 'फ्लेमिंग वीक' है। 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए रोहित के साथ वार्मअप करते हुए।' इसके साथ उन्होंने जलती हुई कारों के करीब 'सिंबा' के निर्देशक के साथ वाली एक फोटो भी पोस्ट की। अपने पिछले फायर स्टंट पर अपनी पत्नी ट्विंकल के ट्वीट का उल्लेख करते हुए उन्होंने लिखा, 'और हां, मेरी पत्नी को मत बताना।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J3uxgh

No comments:

Post a Comment

Pages