Today and Tomorrow Live

Monday, March 11, 2019

'KIss' के बाद सारा और कार्तिक की नई तस्वीर लीक, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

बॉलीवुड अभिनेता Kartik Aaryan और अभिनेत्री Sara Ali Khan इन दिनों अपनी नई तस्वीर को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इससे पहले भी कार्तिक और सारा की किस करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हाल ही में इन दोनों की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

Sara Ali Khan

एक रिपोर्ट के अनुसार कार्ति और सारा फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग में बिजी है। इस तस्वीर में दोनों गंभीर दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू करने के बाद सारा फिल्म 'सिंबा' में नजर आई थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था।

इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब 10 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल की तैयारियां चल रही हैं।

Sara Ali Khan

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से सारा और कार्तिक एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सेट पर स्पॉट किए गए थे। उस सेट पर कार्तिक और सारा के किस को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स ने ये कंफर्म नहीं किया है कि ये किस फिल्म की शूटिंग थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ETqs8O

No comments:

Post a Comment

Pages