Today and Tomorrow Live

Sunday, March 10, 2019

NEWS OF THE HOUR: कांग्रेस लेफ्ट में गठबंधन से लेकर कमलनाथ के बड़े दांव तक 5 बड़ी खबरें

1- लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल बंगाल में दिलचस्प मुकाबला

ममता-BJP के खिलाफ कांग्रेस-लेफ्ट का गठबंधन

रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

सीपीएम 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी

कांग्रेस रायगंज और मुर्शिदाबाद में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी

इस बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी

लोकसभा चुनाव के हिसाब से पश्चिम बंगाल भारत का अहम सूबा है

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं

 

2- चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा दांव
मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू किया

कैबिनेट से पास होने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी इसे मंजूरी दी

6 मार्च को कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को पारित किया गया था

मध्यप्रदेश में ओबीसी के लिए जो 14 फीसदी आरक्षण लागू है

इसे कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है

मध्यप्रदेश में ओबीसी की आबादी करीब 49 फीसदी है

लटका दिया गरीब सवर्णों का 10% आरक्षण

 

3- आज हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्य चुनाव आयुक्त कर सकते हैं संबोधित

पिछले लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी रविवार को ही किया गया था

पिछली बार की तरह पहले चरण का चुनाव 10 अप्रैल हो सकता है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव 7-8 चरणों में संपन्न हो सकते हैं

पिछली बार की तरह पहले चरण का चुनाव 10 अप्रैल हो सकता है

उत्तर प्रदेश में 7-8 चरणों में चुनाव हो सकते हैं

बिहार और पश्चिम बंगाल में 5-6 चरणों में चुनाव हो सकते हैं

 

4- दिल्ली में AAP और कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन

सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित से की चर्चा

AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन का मामला सोनिया गांधी तक पहुंचा

शनिवार रात को शीला दीक्षित और सोनिया गांधी के बीच मीटिंग हुई

सोनिया और शीला की मुलाकात त AAP करीबन 40 मिनट तक चली

सोनिया गांधी ने AAP के साथ गठबंधन ना हो पाने की वजह पूछी

दिल्ली की मौजूदा राजनीतिक सूरत-ए-हाल पर बातचीत की

शीला दीक्षित से गठबंधन पर पुनर्विचार करने जैसी कोई बात नहीं कही

 

5- लंदन में खालिस्तानियों से भारतीयों पर कराया हमला

आईएसआई ने खालिस्तान समर्थकों से हाथ मिलाया

पुलवामा आतंकी हमले के बाद हो रहे विरोध से बौखलाया पाकिस्तान

9 मार्च को दोपहर में लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीयों पर हमला किया

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर कई भारतीय अपने काम के लिए इकट्ठा थे

खालिस्तान समर्थकों ने वहां पहुंचकर भारत विरोधी नारेबाजी की

खालिस्तानी और पाकिस्तान झंडे को लहराते हुए भारतीयों पर टूट पड़े

खालिस्तान समर्थकों ने कई भारतीयों पर हमला किया और उनको पीटा

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HbynlI

No comments:

Post a Comment

Pages