21 May 2023 Major Events and Updates : आज रविवार 21 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। सुबह-सुबह की इस पत्रिका डेली बुलेटिन में आइए जानते हैं आज की उन प्रस्तावित घटनाओं के बारे में जिनपर पूरे देश की नजर होगी। जी-7 समिट में भाग लेने के लिए पीएम मोदी जापान गए हुए हैं। वहां से वो पापुआ न्यू गिनी भी जाएंगे। पीएम मोदी की इस विदेश यात्रा पर सबकी नजरें टिकी रहेगी। इसके अलावा आज रात में IPL के दो बड़े मुकाबले खेले जाएगे। आज के मैच से यह तय हो जाएगा प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम कौन होगी। आइए एक नजर में देंखे आज की बड़ी खबरें-
आज की देश-दुनिया की बड़ी खबरें
- पीएम मोदी की जापान यात्रा
G-7 समिट में हिस्सा लेने हिरोशिमा पहुंचे पीएम मोदी ने आज सुबह पीस मेमोरियल म्यूजियम का दौरा किया। इस दौरान जापान और ऑस्ट्रेलिया के PM भी साथ में मौजूद थे। यह म्यूजियम विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले से जुड़ी यादों को सहेजने के लिए बना है।
- बृजभूषण पर कार्रवाई का अल्टीमेटम आज होगा पूरा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने का 29वां दिन है। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर कार्रवाई के लिए दिया अल्टीमेटम आज पूरा हो रहा है। धरने में उत्तर प्रदेश, हरियाणा के सभी खापों के प्रतिनिधि भी पहुचेंगे। पहलवानों के आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
- पूर्व पीएम राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली में UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल व अन्य ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
- समीर वानखेड़े को सीबीआई ने आज भी भ्रष्टाचार और रंगदारी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज दो दिवसीय केरल दौरे पर जाएंगे
- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना लौटे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन चेकअप के लिए गए थे दिल्ली।
अब जानिए आज के मौसम का हाल
तपती गर्मी लोगों की परीक्षा ले रही है। आज भी इससे कोई राहत की आस नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम जारी है। यह सितम तीन दिनों (रविवार, सोमवार और मंगलवार) तक जारी रह सकता है। इसके बाद मंगलवार रात से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि इन तीन दिनों में तापमान जरूर बढ़ेगा।
हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
अब जानिए आज का राशिफल
मेष: आप की मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ और अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा। रविवार को आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई और मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
वृषभ : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार रविवार 21 मई को आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रूचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।
मिथुन : समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख और सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है।
कर्क: अनचाहे काम करने होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।
सिंह : कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।
कन्या : परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रूचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।
तुला : दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा और उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ से कार्य करने से सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रूका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।
धनु : निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
मकर: रविवार मकर राशिफल के अनुसार 21 मई को इस राशि के जातक के रूके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्य में विशेष लाभ होगा। व्यावसायिक समय शुभ रहेगा। साहस और पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
कुम्भः पं. व्यास के अनुसार कुंभ राशि वालों के दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी भवन में निवेश कर सकते हैं।
मीनः आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ixh7DcM
No comments:
Post a Comment