
इंदौर. जिताऊ उम्मीदवार की खोज में रहने वाले राजनीतिक दलों ने इस बार भी शिक्षा की उपेक्षा की है। प्रमुख दलों के ही चार उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा है। हालांकि इनमें से लगभग सभी राजनीति का ककहरा बेहतर तरीके से जानते हैं और लंबे समय से सक्रिय भी हैं। हालांकि पिछले चुनावों की तुलना में यह स्थिति भी काफी बेहतर है। प्रमुख दलों के साथ ही अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों में भी कई उच्च शिक्षित उम्मीदवार शामिल हैं।
एक एमफिल, एक पीएचडी
इंदौर 1 : कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला हायर सेकंडरी 1985 में। भाजपा के सुदर्शन गुप्ता 1983 में एमकॉम, 1987 में एलएलबी।

दोनों प्रत्याशी पीजी
इंदौर 2 : भाजपा के रमेश मेंदोला एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोक प्रशासन। कांग्रेस के मोहन सेंगर 1994 में एलएलबी, 2004 में एमए प्राइवेट।

इंदौर 3 : कांग्रेस के अश्विन जोशी एमएससी जियोलॉजी 1983 में। भाजपा के आकाश विजयवर्गीय बीइ (सिविल), एमइ (कारनेली मेलन यूनिवर्सिटी पिट्सबर्ग)
वंशवाद : आकाश कैलाश विजयवर्गीय के बेटे है। अश्विन महेश जोशी के भतीजे हैं।

इंदौर 4 : भाजपा की मालिनी गौड़ बीए (1980), कांग्रेस के सुरजीत सिंह चड्ढा बीकॉम (1995)।
वंशवाद : लक्ष्मण सिंह गौड़ पूर्व में इसी सीट से विधायक रहते हुए मंत्री बने थे। उनके निधन के बाद मालिनी गौड़ प्रत्याशी बन रही हैं। कांग्रेस के सुरजीत सिंह चड्ढा के पिता उजागर सिंह चड्ढा यहीं से चुनाव लड़े थे।

इंदौर 5 : भाजपा के महेंद्र हार्डिया बीएससी, एमए। कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल हायर सेकंडरी (1983)।
वंशवाद : कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के पिता रामेश्वर पटेल प्रदेश के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। रामेश्वर पूर्व में कांग्रेस से विधायक थे।
देपालपुर : कांग्रेस के विशाल पटेल बीकॉम। भाजपा के मनोज पटेल हाई स्कूल (1989)
वंशवाद : कांग्रेस के विशाल पटेल के पिता जगदीश पटेल भी देपालपुर से विधायक रह चुके हैं। वहीं मनोज पटेल के पिता निर्भय सिंह पटेल इसी सीट से विधायक रहते हुए प्रदेश के वनमंत्री बने थे।
राऊ : भाजपा के मधु वर्मा (हायर सेकंडरी 1978)। कांग्रेस के जीतू पटवारी बीए 1994, एलएलबी (1997)।
महू : कांग्रेस के अंतर सिंह दरबार बीए (1974)। भाजपा की उषा ठाकुर एमफिल 1989 में।
सांवेर : कांग्रेस के तुलसीराम सिलावट एमए, एलएलबी। भाजपा के राजेश सोनकर पीएचडी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Be049h
No comments:
Post a Comment