भोपाल। साल 2019 का आखरी माह चल रहा है। वहीं इसके बाद वर्ष 2019 शुरू हो जाएगा। ऐसे में साल 2019 को लेकर हर किसी के मन में ढेर सारे सपने अौर आशाएं बनी हुई हैं। कैसा होगा हमारा नया साल ये हर कोई जानना चाहता है।
हर किसी को ये चिंता है कि आने वाले साल से उनके जीवन में खुशहाली आएगी कि नहीं? या उनकी इच्छा पूरी होगी या नहीं। इन्हीं सब को देखते हुए कई ज्योतिषियों ने नए वर्ष को लेकर कई बातें कहीं हैं। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषियों के हिसाब से आने वाला वर्ष 2019 कैसा रहेगा...
राजा शनि, सूर्य रहेंगे मंत्री
पंडित सुनील शर्मा व ज्योतिष वीडी श्रीवास्तव के अनुसार पंचाग के मुताबिक वर्ष 2019 के राजा शनि हैं जबकि मंत्री सूर्य। इसमें दुर्गेश भी शनि हैं, जबकि धनेश मंगल हैं।
इस दौरान हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से विक्रम संवत 2076 (परिधावी संवत्सर) रहेगा। लेकिन शनि और सूर्य का साथ कई मामलों में बड़ी परेशानियां खड़ा करने वाला रह सकता है।
सूर्यग्रहण से होगी शुरुआत
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार सूर्य ग्रहण से नए साल की शुरुआत हो रही है। वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 6 जनवरी को है। वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 2 और 3 जुलाई के मध्य पड़ेगा। यह दोनों ही सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं पड़ेंगे।
इसके बाद तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा जो भारत में दिखेगा। जबकि नए साल में पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 16 जुलाई और 17 जुलाई के बीच में लगेगा यह भारत में भी दिखेगा।
वक्री और मार्गी ग्रह
ज्योतिषी वीके श्रीवास्तव के अनुसार साल 2019 में गुरु 10 अप्रैल को वक्री होने के बाद 11 अगस्त को मार्गी हो जाएंगे। जबकि शनि 30 अप्रैल को वक्री होने के बाद 18 सितंबर को मार्गी होंगे। वहीं बुध 5 मार्च को वक्री होंगे। वर्ष 2019 में बुध तीन बार वक्री होंगे और तीन बार मार्गी होंगे।
मंगल का विशेष संयोग
इस वर्ष यानि 2019 में मंगलवार का विशेष संयोग बन रहा है। नए वर्ष की शुरुआत ही मंगलवार से हो रही है। वहीं वर्ष 2019 का समापन भी मंगलवार को होगा।
ये योग करेंगे प्रभावित
जानकारों के अनुसार इस वर्ष शुक्र व चंद्रमा एक साथ रह कर योग बना रहे है जबकि सभी ग्रहों के चार स्थानों पर रहने से केदार योग का संयोग भी बन रहा है।
कई राशियों का होगा परिवर्तन
कई ग्रहों का राशि परिवर्तन वर्ष 2019 में होगा। इसी के तहत 30 साल बाद शनि का राशि परिवर्तन धनु में होगा। इससे पहले 18 दिसंबर 1987 को शनि धनु राशि में थे, वहीं वे अगली बार 8 दिसंबर 2046 को धनु राशि में आएंगे।
जबकि वृश्चिक राशि से धनु में 29 मार्च को बृहस्पति प्रवेश करेंगे। इसके अलावा कर्क से मिथुन राशि में 7 मार्च को राहु का गोचर परिवर्तन होगा और इसके साथ केतु धनु में प्रवेश करेंगे। वहीं कई राशियों को शनि के 1 मई 2019 तक मार्गी रहने से व सीधी चाल के चलते फायदा मिलेगा।
ये रहेगा आपकी राशि का राशिफल Rashifal of 2019 in hindi-
1. मेष राशि: पैसे की कमी दूर होगी। समाज में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
2. वृषभ राशि : भाग्य साथ देता रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर अड़चने भी पैदा होती रहेेंगी। इस वर्ष कई जगहों से आपको लाभ मिलेगा।
3. मिथुन राशि : आपके मनमाफिक स्थिति रहेगी। कई जगह आपको समस्याओं का बुद्धि से हल निकालना पड़ेगा, जिसके चलते तनाव मुमकिन है। इस वर्ष घर में कई मांगलिक कार्य भी होंगे।
4. कर्क राशि : नया वाहन खरीद सकते है। पैसों में वृद्धि निश्चित है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
5. सिंह राशि : समाज में आपकी स्थिति काफी उच्च रहेगी। हर कोई आपकी बात को मानेगा। कार्यों की धीमी गति या देरी आपको परेशान कर सकती है। बच्चे भी खुश होने का मौका देंगे।
6. कन्या राशि : घर में मांगलिक कार्य होने के साथ ही आय में वृद्धि होगी।
7. तुला राशि : समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही, कुछ मामलों में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित होंगे।
8. वृश्चिक राशि : मनचाही मुराद पूरी होने के साथ ही आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। व्यवसाय बढ़ेगा।
9. धनु राशि : ये वर्ष आपको नई जगह पर ले जा कर बसा सकता है। स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन तनाव भी हो सकता है।
10. मकर राशि : इस वर्ष आपकी आय में गजब की वृद्धि होने के संकेत है। घर में कोई नया मेहमान भी आ सकता है।
11. कुंभ राशि : नौकरी व्यवसाय में आपको आगे बढ़ने के कई चांस मिलेंगे। इच्छित कार्य भी पूरे होंगे। कई कार्यों के चलते तनाव की स्थिति पैदा होने से समस्याओं में भी इजाफा हो सकता है।
12. मीन राशि : इस पूरे वर्ष भाग्य आपका साथ देता रहेगा। कुछ जगह रुकावटें भी खड़ी होंगी, लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RpYI0B
No comments:
Post a Comment