Today and Tomorrow Live

Monday, December 3, 2018

हाथों में चूड़ा और पैरों में स्पोर्ट शूज और शार्ट्स पहन दीपिका ने 'बिग-बी' संग लगाए ठुमके, तस्वीरें हो रहीं वायरल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दिया। इस दौरान दीपिका जहां लेविश लुक में नजर आईं, वहीं रणवीर एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखे। दीपिका ने रिसेप्शन में रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत शार्ट गाउन पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने हाथो में रेड कलर का चूड़ा भी पहना। लेकिन सभी का ध्यान पार्टी में दीपिका की ड्रेस से ज्यादा उनके फुटवियर पर रही। बता दें कि दीपिका ने पैरो में स्पोर्ट शूज पहना हुआ था।

 

deepika padukone

बता दें कि पार्टी की शुरुआत में दीपिका ने अपनी इस शार्ट ड्रेस के साथ हाई हील्स पहना हुआ था। वहीं कुछ समय बाद उन्होंने हाई हील्स उतार कर स्पोर्ट शूज पहन लिया था। दीपिका ने ऐसा डांस करने के लिए किया था। ताकि वह आसानी से डांस कर सकें। 'दीपवीर' ने अपने रिसेप्शन में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जमकर डांस किया। यही नहीं पार्टी में ऐश्वर्या राय और जया बच्चन भी डांस करती नजर आईं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

deepika padukone

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद 21 नवंबर को इस जोड़ी का एक वेडिंग रिसेप्‍शन बेंगलुरू में हो चुका है। इसके बाद दोनों ने 28 नवंबर को एक और रिसेप्शन मुंबई में दिया था। वहीं दोनों ने सिंधी और कोंकणी दो रीति-रिवाजों से शादी की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BMRkHf

No comments:

Post a Comment

Pages