Today and Tomorrow Live

Friday, January 4, 2019

1 लाख लोगों में से सिर्फ एक की हथेली में मिलता है ऐसा शुभ निशान, बना देता है मालामाल

भोपाल। हर इंसान की खुशियां और उसकी आर्थिक संपन्नता को कई बार हाथ की रेखाओं के माध्यम से भी जाना जाता है। वैसे प्राचीन काल से हस्तरेखा विज्ञान के माध्यम से लोगों का भविष्य देखा जाता रहा है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ की रेखाओं में हमारे जीवन में आगे आने वाले संकेत मिलते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान ही शिशु के हाथ में लकीरें बन जाती है , जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक का ब्योरा रेखाओं के रूप में सजा रहता है। इसे हम हस्तरेखा के रूप में जानते हैं।

hand <a href=Astrology " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/21/07_3926448-m.png">

पंडित जी बताते है कि हाथ में M निशान बहुत ही कम लोगों में पाया जाता है। आम तौर पर पुरुषों का दायां हाथ तथा स्त्रियों का बायां हाथ देखा जाता है। यदि कोई पुरुष बायें हाथ से काम करता है तो उसका बायां हाथ देखा जाता है। हाथ में जितनी कम रेखाएं होती हैं, भाग्य की दृष्टि से हाथ उतना ही सुन्दर माना जाता है। जानिए पंडित जी से M निशान का मतलब.....

ये होता है M निशान का मतलब

पंडित जी बताते है कि जिन लोगों के हाथों में M का निशान होता है वे लोग वो लोग किसी और के बताये हुए रस्ते पर चलना पसंद नहीं करते है बल्कि ऐसे लोग अपना रास्ता खुद बनाते है और कड़ी मेहनत करके एक अच्छी जिंदगी जीते है। जिस मनुष्य की हथेली पर M का निशान बना होता है उनके पास काफी पैसे होता है लेकिन ऐसे लोगों के पास पैसा टिकता नहीं है बल्कि कोई न कोई काम में इनका पैसा चला ही जाता है। कुल मिलाकर ये लोग आर्थिक रुप से काफी संपन्न होते हैं। ये निशान कई बार मालामाल भी बना देता है।

hand astrology

ऐसे होते है M निशान वाले लोग

- ऐसे लोग हमेशा दूसरों की सहायता के लिए आगे होते हैं।
- ऐसे व्यक्ति कभी झूठ बोलना पसंद नहीं करते।
- ये लोग सबसे ज्यादा प्यार को महत्व देते हैं।
- ये काफी शांत व सज्जन स्वभाव के होते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2F8QQ0d

No comments:

Post a Comment

Pages