इंदौर. बुधवार के दिन का आरंभ भगवान श्री गणेश की आरधना से क रना शुभ फलदायी होता है। ख्यात ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल के अनुसार भगवा श्री गणेश की आराधना के साथ प्रारंभ किए गए कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होते है। राशिफल के अनुसार आज के दिन इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
मेष- आज के दिन हर कार्य में सफलता मिलेगी। कई जटिल काम निपटाने होंगे। अगर घर का निर्माण कार्य चल रहा है, तो वहां आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। पैसों का संकट दूर होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा सकेंगे।
वृष - आज सुबह का समय थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन शाम तक आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में सफल हो जाएंगे। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले बुजुर्गों की राय भी जान लें। संतान के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।
मिथुन- आज के दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए सोच समझ कर काम करना चाहिए। आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति व्यवहार में नम्रता लानी होगी। दिन के दूसरे हिस्से में काम में स्थिरता रहेगी। संतान के व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी है। उनकी परेशानियों और शिकायतों को नजरअंदाज न करें।
कर्क - आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आपको रुका हुआ धन मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों से पैसा कमाने के प्रयास सफल होंगे। काम में रुकावट आएगी। नियमों का ध्यान रखते हुए कार्य करें। यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन के उपयोग में सावधानी रखें।
सिंह- आज आर्थिक समस्याएं समाप्त होगी। युवाओं के लिए समय पक्ष में है। किसी लेन - देन के विषय में निपटारा जरूरी होगा। वाहन से चोट लग सकती है। पढ़ाई - लिखाई में सफलता मिलेगी। जायदाद संबंधी विवादों का हल निकल हीआएगा।
कन्या - आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा है। धन लाभ मिल सकता है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास से स्टूडेंट्स को फायदा होगा। जीवनसाथी का व्यवहार मन के मुताबिक ही रहेगा।
तुला - आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आने वाला है। संतान की ओर से परेशानी दूर होगी। सुख - समृद्धि बढ़ेगी।अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। विरोधी कमजोर होंगे।
वृश्चिक - आज के दिन जरूरतमंदों की सेवा विशेष लाभ दिला सकती है। दिन के पहले हिस्से में किसी की सहायता करेंगे। लव अफेयर से कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। लेकिन सूझबूझ से मामला सुलझ सकता है। रिश्तों को जबरदस्ती पुश न करें। हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है।
धनु- आज आपक ा आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन से संबंधी सभी कार्य पूर्ण होंगे। इस बारे में अंतिम फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों की राय लेनी जरूरी है। मानसिक बेचैनी रहेगी। शांति से हल खोजना होगा। शुभ काम के निपटने की तसल्ली रहेगी।
मकर - आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। आपके सामने कुछ मुश्किलें आएंगी , जिन्हें देखकर आपको गलत रास्ता अपनाने का ख्याल आएगा। लेकिन ऐसा कतई न करें और सोच समझकर कदम उठाएं। भाग्य के बदलाव को शांति से स्वीकारें।
कुंभ - आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भूमि संबंधी कार्यों में आ रही उलझनें कम होंगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार वालों के साथ वक्त गुजारने का मौका शाम को मिलेगा। पुराने समय से लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका भी मिलेगा ।
मीन - आज का दिन नई प्रापर्टी खरीदने के लिए सही है। इस बारेमें अंतिम फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों की राय लेनी जरूरी है। शांति से हल खोजना होगा। शुभ काम के निपटने की तसल्ली रहेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H5GPDE
No comments:
Post a Comment