Today and Tomorrow Live

Thursday, January 10, 2019

एकलव्य के यहां 'हाजरी' भराने वाले बने मोर्चा नेता

इंदौर। लोकसभा चुनाव देखते हुए भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठों में नियुक्तियों का दौर चल रहा है। जल्दी घोषणा करने को लेकर संगठन का खासा दबाव है। चार नंबर विधानसभा के दोनों मंडलों में पदाधिकारियों की घोषणा हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि उन्हें ही पदाधिकारी बनाया गया, जो महापौर के बेटे एकलव्य गौड़ के पास हाजरी भरवाते हैं। अन्य खेमे से जुड़े किसी भी कार्यकर्ता को नहीं लिया गया।

लोकसभा चुनाव देखते हुए भाजपा का पूरा फोकस युवाओं पर है। इसके चलते प्रदेश स्तर पर मंडल व वार्ड स्तरों पर नियुक्तियों का दौर चल रहा है। संगठन का मानना है कि पदाधिकारी बनने के बाद युवाओं में जोश आएगा और वे दमदारी से चुनाव में काम करेंगे। इसको लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार को बुलाकर सख्त निर्देश दिए थे, जिसके बाद मंडलों में नियुक्ति का सिलसिला शुरू हो गया। हाल ही में ४ नंबर विधानसभा के हेमु कालानी और प्रताप मंडल में पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई, जिसके बाद से क्षेत्र में बवाल मचा हुआ है।

दोनों ही अध्यक्षों ने उन्हें पदाधिकारी बनाया, जो एकलव्य सिंह गौड़ के पास हाजरी भराते है या हिंद रक्षक संगठन का काम देखते हैं। उन सभी नेता व कार्यकर्ताओं को दूर रखा गया है, जो पूर्व आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी व पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा से ताल्लुक रखते हैं।

बताते हैं कि चुन-चुनकर उनकी नियुक्तियां की गई, जो खास हैं। मजेदार बात ये है कि पीडि़त कार्यकर्ताओं के आका भी इस मामले में बोलने की स्थिति में नहीं हैं। वे आश्वासन दे रहे हैं कि जैसा चल रहा है, ठीक है, मौका आने पर तुम्हें कहीं ओर उपकृत करवा दिया जाएगा।

ये बने पदाधिकारी

प्रताप मंडल
मंडल अध्यक्ष विवेकसिंह गौड़ ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। उसमें उपाध्यक्ष पद पर रोहित तंवर, छोटू परमार, मिथलेश प्रजापत, मनीष ओटकर, गुंजेश बारगल, रोहित राठौर, पवन चौरसिया और प्रकाश बागोरा को लिया। उसके अलावा सूरज सिरवैया, कृष्णा ओटकर को महामंत्री तो प्रद्युम्न घरिया, दीपक कोकरे, रणजीत करोसिया, मयूर सोनी, सोनू चोधरी, मयंक राठौर, महेन्द्रसिंह कुशवाह, संदीप जायसवाल को मंत्री बनाया। मीडिया की जिम्मेदारी मोहित हतुनिया व कोषाध्यक्ष अंकित करोसिया को नियुक्ति किया।


हेमू कालानी मंडल
मंडल के अध्यक्ष क्रांति वाजपेयी ने सत्यनारायण चौहान, दीपक विश्वकर्मा, उज्ज्वल शर्मा(गुरु), उमेश बिन्दोरिया, जीतू चेलानी, अमित होल्कर, गौरव (लक्की) शर्मा, संदीप दिवेकर को उपाध्यक्ष तो सुमित यादव, दरबारसिंह राठौर को महामंत्री बनाया। मंत्री मोहित बुधवानी, राहुल खिंची, अमित वैष्णव, योगेश गुप्ता, गोलू सोनकर, आनंद कंधारी, सूरज शर्मा, विजय खण्डेलवाल व कोषाध्यक्ष सूरज वर्मा और मीडिया प्रभारी राहुल नैनावत को बनाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H4Ryyk

No comments:

Post a Comment

Pages