Today and Tomorrow Live

Monday, January 7, 2019

DTC बस में लड़की के साथ छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी युवक को किया पुलिस के हवाले

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में कमी नही हो रही है। ताजा घटनाक्रम में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने फिर से एक बार सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल राजधानी दिल्ली में डीटीसी बस में शुक्रवार की शाम को एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि जब लड़की ने मदद के लिए आवाज लगाई तो लोग सामने आए और फिर बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि दिल्ली जैसे शहरों में किसी घटना के समय मदद के लिए आवाज लागने पर बहुत कम ही लोग सामने आते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और फिर से एक लड़की की इज्जत तार-तार होने से बच गई।

दिल्ली: 9वीं की छात्रा से तीन छात्रों ने स्कूल में अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, FIR दर्ज

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम डीटीसी बस में एक छात्रा सफर कर रही थी। उस दौरान उसे यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़े। अपने शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह एक प्राइवेट विश्वविद्यालय में एम.फिल कर रही है। शकरपुर में एक इंस्टीट्यूट में कोचिंग करती है। शाम को वह ट्यूशन करने के बाद लक्ष्मी नगर से 624 रूट वाली बस में अपने घर गाजीपुर जा रही थी। कुछ देर बाद एक लड़का गाड़ी में चढ़ा और फिर धीरे से उसकी तरफ आया और उसे गलत तरीके से छुने लगा। पहले उसे लगा कि यह गलती से हो रहा है। लेकिन वह बार-बार टच कर रहा था। इससे वह परेशान होकर बस के पीछे जाकर बैठ गई। वह लड़का फिर से पीछे आ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने उसे डांटा तो वह उससे ही झगड़ने लगा। इस बीच जब उसने लड़के का कॉलर पकड़ने की कोशिश की तो लड़के ने उसकी हाथ मरोड़ दी और एक थप्पड़ भी मार दिया। इस बीच बाकी के यात्री भी बीच-बचाव करने के लिए सामने आए और फिर आरोपी युवक को बाहर ले गए। बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया और फिर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AsiD8Q

No comments:

Post a Comment

Pages