Today and Tomorrow Live

Monday, March 11, 2019

मंदिर ले जाने के बहाने 4 साल की मासूम से की हरकत, पुलिस के डंडे पड़ते ही मांगने लगा माफी

इंदौर. 50 साल का व्यक्ति चार साल की मासूम को मंदिर दर्शन के बहाने झाडिय़ों के बीच ले गया। यहां बच्ची से गलत हरकत की कोशिश की। बच्ची के रोने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने इलाके में जुलूस निकाला।

महावर नगर में रहने वाला विष्णु (50) पिता महेश शुक्रवार रात पास ही रहने वाली बच्ची को उसके परिजन से रणजीत हनुमान मंदिर दर्शन के लिए ले जाने का कहकर साथ ले गया। इलाके की सुनसान जगह झाडिय़ों के बीच ले जाकर बलात्कार का प्रयास किया। बताते हैं, बच्ची को सुनसान जगह ले जाने पर कुछ लोगों को शंका हुई तो वे पीछे गए। बच्ची के रोने पर आरोपी को गलत हरकत करता हुआ देख शोर मचाया और अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना मिलने पर बच्ची के परिजन और पुलिस टीम भी पहुंच गई। टीआई सतीश द्विवेदी के मुताबिक, आरोपी को अपहरण, छेड़छाड़, बलात्कार की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, उधर जीजा ने की गाली-गलौज
कनाडिय़ा क्षेत्र में आरोपी विष्णु सोनगरा निवासी बिचौली हप्सी ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। इससे महिला घबरा गई और उसने शोर मचाया तो विष्णु भाग निकला। महिला की रिपोर्ट पर कनाडिय़ा पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। वहीं, अन्य मामले में लसूडिय़ा क्षेत्र में युवती से उसके जीजा संजय निवासी लाहिया कॉलोनी ने छेड़छाड़ की। संजय ने युवती के घर पहुंचकर गाली-गलौज की। युवती ने मना किया तो हरकत करने लगा। युवती ने लसूडिय़ा थाने में संजय की शिकायत की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UtBnNi

No comments:

Post a Comment

Pages