इंदौर. भीड़ भरे इलाको में लोगो के बैग वह चुरा ले जाता। पुलिस जब उसे लेकर घर पहुंची तो कमरे में बड़ी संख्या में चोरी का सामान मिला। पहले भी वह चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
सीएसपी ज्योति उमठ ने बताया कि छोटी ग्वालटोली पुलिस ने अशोक श्रीवास्तव (35) निवासी मेघदूत नगर को पकड़ा। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का बैग चोरी हो गया था। उसने संदेही का हुलिया पुलिस को बताया। इसी के चलते पुलिस ने अशोक को पकड़ा। टीआई डीव्हीएस नागर व एसआई टीना शुक्ला, कालीचरण, प्रदीप, शैलेंद्र व विनोद ने उससे पूछताछ की। उसने वारदात कबूल की। उसके पास से मोबाइल जब्त हुआ। जब पुलिस उसे लेकर मेघदूत नगर स्थित घर पहुंची तो चौंक गई। यहां पर कमरे में बड़ी संख्या में चोरी का सामान भरा था। उसके घर से पुलिस ने बारह मोबाइल, दो लैपटॉप, पांच हेलमेट, बड़ी संख्या में कपड़े जब्त हुए। भीड़ भरे इलाको, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इलाके में अशोक वारदात करता। वह लोगो पर नजर रखता। जैसे ही उनका ध्यान हड़ता उनका बैग लेकर वह निकल जाता। पहले भी पुलिस उसे चोरी में गिरफ्तार कर चुकी है। उसके पास से तब सात मोबाइल बरामद हुए थे। अब तक वह काफी वारदातो को अंजाम दे चुका है। वह मूल रूप से भिंड का रहने वाला है। पुलिस उसका रिमांड लेकर अन्य वारदातो को लेकर पूछताछ करेंगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CfvPPd
No comments:
Post a Comment