टीवी का सबसे पॉपुलर और खतरनाक रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' (Khatron Ke Khiladi 9) का आज यानी रविवार को ग्रैंड फिनाले हुआ। पुनीत पाठक ने खतरों के खिलाडी 9 की विनर ट्रॉफी जीत ली है। इस शो के ग्रैैंड फिनाले में खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay kumar) भी शिरकत करने पंहुचे। बता दें कि यह शो शुरुआत से ही टीआरपी की दौड़ में आगे रहा। इस शो के फिनाले में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty),भारती सिंह (Bharti Singh), पुनीत पाठक (Punit Pathak), अली गोनी (Aly Goni), आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) पहुंचे।
लेकिन विनर की ट्रॉफी punit pathak ने जीती। फिनाले में सभी खतरों को पार कर तीन लोग फिनाले की ट्रॉफी के करीब पहुंचे। पुनीत, रिद्धिमा पंडित और आदित्य नारायण फिनाले के फाइनल राउंड में पहुंचे। इनमें से पुनीत पाठक ने बाजी मारते हुए फिनाले जीत लिया।
'खतरों के खिलाड़ी 9' को फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करते हैं। रविवार रात 9 बजे से इसका ग्रैंड फिनाले शुरू हुआ। फिनाले में अक्षय कुमार भी खतरनाक स्टंट करते नजर आए।
फिनाले से कुछ घंटे पहले रोहित शेट्टी ने कहा, 'आज इस सीजन का आखिरी दिन है। इस बार हमने 12 खिलाड़ियो पर जिगर का ट्रिगर रखा था। एक्शन का, डर का थ्रिल का खतरे का। ऐसे में 5 खिलाड़ी पहुंचे हैं यहां तक। कभी ऊंचाई कभी गहराई कभी जानवर तो कभी कीड़े मकोड़े। कभी एक डिग्री का टेम्परेचर। हर हाल में ये बेहाल हुए लेकिन कई बार कमाल किए।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NSX9aI
No comments:
Post a Comment