Today and Tomorrow Live

Monday, March 11, 2019

सच्चे संत के चरण स्पर्श करने से खुलता है भाग्य का दरवाजा

उल्हासनगर.

कैंप दो स्थित भाऊ परसराम झूलेलाल मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के दौरान कथा वाचक अशोकलाल महाराज प्रेम प्रकाशी ने कहा कि सच्चा संत बिरले मिलते हैं। सच्चे संत के चरण स्पर्श करने से भाग्य का दरवाजा खुलता है। इसलिए सदैव सच्चे संतों की शरण में रहना चाहिए।
झूलेलाल मंदिर के निर्माणकर्ता और व्यवस्थापक भाऊ परसराम की 24वीं बर्सी पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के संत भाऊ लीलाराम ने अपने साधकों के साथ कलश यात्रा निकाली। कथा वाचक अशोकलाल महाराज प्रेम प्रकाशी ने सतगुरु स्वामी देवप्रकाश महाराज के सानिध्य में प्रेम प्रकाश मंदिर में श्री सत्यनारायण पूजा हुई। 14 मार्च को मुफ्त नेत्र चिकित्सा कैंप लगेगा।


चंग धमाल आज


मीरा भायंदर. मीरा भायंदर नागरिक संस्था की ओर से होली के उपलक्ष में रविवार को ब्ल्यू मून क्लब भायंदर पूर्व में चंग व धमाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमे राजस्थान शेखावाटी के सुप्रसिद्ध गायक हजारी एण्ड पार्टी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। संस्था के संस्थापक ओम प्रकाश कावडिया ने बताया कि इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में गिरधारी लाल जांगिड, चेयरमैन मानव सिटी, राजेन्द्र शर्मा हरी ओम, गजेन्द्र भंडारी मौजूद रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष डॉ श्याम सुन्दर शर्मा, सचिव सीए अभिषेक तिवाड़ी, पियुष शर्मा, विनोद झिरमिरिया, मनोज पचलंगिया, ओम प्रकाश महर्षि व राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TI7mMC

No comments:

Post a Comment

Pages