Today and Tomorrow Live

Monday, March 11, 2019

कर्ज से परेशान ठेकेदार ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी


इंदौर. 58 साल के ठेकेदार ने रविवार को राजेंद्रनगर रेत मंडी के पास रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ठेकेदार ने आत्महत्या के पहले बेटे को फोन कर कहा, मेरा विवाद हो गया। इसके बाद मोबाइल बाइक पर टंगे झोले में डालकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। कई लोगों के सामने आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है। अहिरखेड़ी में रहने वाले केवलसिंह (58) पिता कालू यादव ने रेत मंडी क्रासिंग के पास अपनी बाइक खड़ी की, गेट बंद होने के बाद ट्रेन आई तो उसने छलांग लगा दी, ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताते है कि जब केवलसिंह ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई उस दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे। लोग कुछ समझ पाते और बचाने का प्रयास करते उसके पहले ही वे ट्रेन के सामने कूद गए। सूचना मिलने पर राजेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हैड कांस्टेबल कुंदन सिंह के मुताबिक, केवल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने 10 प्रतिशत ब्याज राशि पर लिए कर्ज के कारण परेशान होकर जान देने की बात कहीं है। सुसाइड नोट में कर्ज राशि अथवा कौन परेशान कर रहा था इसकी जानकारी नहीं है। यह बात भी सामने आई है कि आत्महत्या करने के पहले केवल ने अपने बेटे को फोन कर किसी से विवाद होने की बात कहीं और फिर फोन बाइक पर टंगे झोले में रखकर कूद गए थे। बेटों ने भी अभी कोई बयान नहीं दिया है। टीआई सुनील शर्मा के मुताबिक, मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C8qObl

No comments:

Post a Comment

Pages