Today and Tomorrow Live

Monday, March 11, 2019

ट्रैफिक सिग्रल टूटने से लगा लंबा जाम

इंदौर. लवकुश चौराहे पर एक्सीडेंट में ट्रैफिक सिग्रल टूट गया। पुलिस ने उसे सुधारने के लिए नगर निगम को कई बार कहां भी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। रविवार को ट्रैफिक का दबाव बढ़ा तो कई घंटे तक वहां पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करना पड़ी।

रविवार शाम लवकुश चौराहे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में काफी गाडिय़ा यहां पर गुत्थमगुत्था हो गई। रविवार होने के चलते उज्जैन से बड़ी संख्या में गाडिय़ा वापस लौट रही थी। बतातें है कि शुक्रवार रात यहां पर एक कार व पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। इसमें चौराहे पर लगा ट्रैफिक सिग्रल टूट गया था। बाणगंगा पुलिस ने उसे सुधारने के लिए नगर निगम को बताया। कई बार कहने के बाद भी नगर निगम ने ट्रैफिक सिग्रल सुधारने की तरफ ध्यान नहीं दिया। लवकुश चौराहे पर उज्जैन तरफ व सुपर कॉरिडोर से गाडिय़ा का दबाव काफी रहता है। ट्रैफिक सिग्रल बंद होने से पहले निकलने की जल्दबाजी में गाडिय़ा आमने सामने हो गई। बतातें है कि करीब तीन घंटे तक यहां पर लंबा जाम लग गया। जानकारी मिलने पर बाणगंगा पुलिस पहुंची। गाडिय़ा इतनी ज्यादा फंस चुकी थी कि एमआर-10 टोल नाके तक गाडिय़ा जाम में फंस गई थी। जाम में फंसे लोग काफी देर तक परेशान होते रहे। रेगंते हुए ट्रैफिक आगे बढ़ता रहा। इस दौरान कई गाड़ी वालों के बीच विवाद भी स्थिति बनी जिसमें नौबत मारपीट तक पहुंच गई। गौरतबल है कि लवकुश चौराहे एक्सीडेंट जोन बनता जा रहा है। यहां पर लगातार हादसे हो रहे है। इसके बाद भी जिम्मेदार लोग इस चौराहे की तरफ ध्यान नहीं दे रहे। चौराहे से सुपर कॉरिडोर, उज्जैन रोड, बाणगंंगा रोड, एमआर-10 रोड का ट्रैफिक आता है। इस कारण पूरे ही समय यातायात का काफी दबाव रहता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UvfPQn

No comments:

Post a Comment

Pages