Today and Tomorrow Live

Monday, March 11, 2019

महाराष्ट्र: पति नहीं था पसंद, जबरदस्ती हुई थी शादी, इसलिए जहर देकर पत्नी ने घोंट दिया पति का गला

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहां के कल्याण में एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस 22 वर्षीय आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए महिला ने हैरान कर देने वाला सच बताया है।

खाने में दिया जहर, फिर घोंटा गला

जानकारी के मुताबिक महिला ने पुलिस से बताया कि उसका पति उसे पसंद नहीं था और उनकी शादी जबरदस्ती कराई गई थी। इसी से चिढ़कर उसने अपने पति को मारने का फैसला किया। मामला कोलसेवाडी पुलिस थाने में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान व्रुशाली सालुखे के रूप में हुई है। उसने अपने 25 वर्षीय पति जगदीश सालुखे को मारने के लिए पहले तो उसके खाने में जहर मिला दिया। उसके बाद भी उसका जी नहीं भरा तो उसने नायलॉन की रस्सी से उसका घला घोंट दिया।

हत्या को चोरी का शक्ल देने की भी की कोशिश

हत्या को चोरी और लूटपाट की शक्ल देने के लिए व्रुशाली ने पुलिस स्टेशन जाकर झूठी शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में लिखवाया कि उसके घर में चोर घुस गए और लूटपाट करने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने उसके पति को जान से मार डाला। हालांकि, जब पुलिस ने छानबीन की थी उन्हें इस बयान पर शक हुआ। दरअसल, पुलिस को शव पर किसी तरह के खरोंच या चोट के निशान नहीं मिले जो चोरों से लड़ते हुए लगने चाहिए थे। साथ ही पुलिस ने पाया कि घर से कोई सामान गायाब नहीं हुआ है और आखिरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारी पोल ही खोल दी। रिपोर्ट में साफ हो गया कि गला घोंटने से पहले जगदीश को जहर दिया गया है।

पहले भी दिया था जहर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान व्रुशाली ने अपना गुनाह कबूल कर मामले की सारी सच्चाई बयां कर दी। इसके बाद शनिवार को उसकी गिरफ्तारी की गई। व्रुशाली ने पुलिस को बताया कि उसने जगदीश से शादी का प्रपोजल तीन बार ठुकरा चुकी थी। लेकिन उसके परिवारवालों ने उसपर दबाव बनाया और उसको मजबूरी में शादी करनी पड़ी। शादी के बाद दोनों की कभी पटी नहीं, उनके लगातार झगड़े होते रहे। व्रुशाली ने यह भी बताया कि उसने शादी से पहले भी जगदीश को जहर दिया था। हालांकि उस वक्त उसे खाने का स्वाद अजीब लगा था और उसने खाना थूक दिया था, जिसके चलते वह बच गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hcs9SF

No comments:

Post a Comment

Pages