इंदौर. गर्मी में शहर में पानी की किल्लत से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी। निगम अफसर गर्मी में लाइन लीकेज की समस्या कम से कम हो और यदि कहीं लीकेज सामने आए तो उसे तुरंत सही करने की पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। निगम ने जो पॉलिसी बनाई है उसमें टंकियों से पानी छोड़े जाने के दौरान अंतिम छोर तक पहुंचे इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।
निगम कर्मचारी पानी सप्लाय के समय सप्लाय क्षेत्रों के आखिरी सिरे तक पहुंचकर पानी पहुंचा या नहीं और कितनी मात्रा में पहुंचा इस पर नजर रखेंगे। वॉल्व ऑपरेशन पर भी नजर रखी जाएगी। वॉल्व खोले जाने के बाद पानी कितनी मात्रा में पहुंच रहा है देखा जाएगा। किसी जगह छोड़ी गई मात्रा से कम पानी पहुंच रहा है तो उस क्षेत्र की पड़ताल की जाएगी। लाइन में कोई लीकेज तो नहीं है, लीकेज किस तरह का है उसकी खोज के साथ तुरंत उसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया जाएगा।
मोटर के खिलाफ अलग गैंग: निगम ने सभी जोनल कार्यालयों पर नलों से सीधे पानी खींचने वालों की मोटर जब्त करने के लिए अलग से गैंग तय की है। यह पानी सप्लाय के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर तस्दीक करेंगी कि सीधे पानी तो नहीं खींचा जा रहा है। अपर आयुक्त संदीप सोनी का कहना है, हमने तय किया है, गर्मी में पानी की सर्विस और मेन लाइन में कोई परेशानी न आए। यदि कहीं लीकेज मिलता है तो तुरंत सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। पानी की बर्बाद रोकना हमारा लक्ष्य रहेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J36bmO
No comments:
Post a Comment