नई दिल्ली। बीते दिन दो बेटियों की मां ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया। उसका कहना है कि उसे अब पता चला कि क्यों उसे और उसकी 12 साल की बेटी को हमेशा थकान सी महसूस होती थी। सिडनी की रहने वाली रेचल (बदला हुआ नाम) के डॉक्टर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। डॉक्टर को रेचल और उसकी बच्ची के खून में ड्रग की मात्रा मिली। उससे भी चौंकाने वाली बात यह थी कि ड्रग वे जानबूझकर नहीं ले रहे थे। उन्हें कोई धोखे से ड्रग का डोज दे रहा था। छान-बीन की गई तो पता चला कि रेचल का बॉयफ्रेंड ही उन दोनों को ड्रग दिया करता था। यह काम वह अपना जुर्म छिपाने के लिए करता था। वह रेचल को इसलिए ड्रग देता था ताकि वह उसकी बेटी का बलात्कार कर सके।
32 वर्षीय जेम्स का पर्दाफाश होने के बाद अब उसे चाइल्ड एब्यूज के लिए दोषी करार दिया गया है। कोर्ट में उसे बाल शोषण से सबंधित 28 अपराधों का दोषी पाया है जिसमें लड़की और उसकी मां को मारना, बलात्कार और यौन उत्पीड़न के साथ-साथ उसकी छोटी बहन के साथ अभद्रता करना भी शामिल है। सिडनी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज पॉल कॉनलन ने कहा, "इस तरह की आपत्तिजनक हरकत माफ करने के लायक नहीं है।"
यह भी पढ़ें- कभी साइकिल चलाते-चलाते गिर पड़े थे तेजप्रताप, अब 80 हज़ार खर्च करके खरीदा घोड़ा
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेचल को कई बार उसकी बेटियों ने बताया कि "जेम्स को आप नहीं जानती, आपको ज़रा सा भी अंदाज़ा नहीं है की वह क्या है।" बेटी द्वारा की गई इस शिकायत को लेकर रेचल ने तब कोई कदम नहीं उठाया, लेकिन डॉक्टर द्वारा किए गए खुलासे ने उसे पुलिस में शिकायत करने के लिए मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें- दरियादिली दिखाकर 1 मिनट में 61 करोड़ का मालिक बना शख्स, भगवान को कहा शुक्रिया
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TrPeY7
No comments:
Post a Comment