इंदौर. रविवार शाम आचार संहिता लगते ही नेता आम नागरिक हो गए। लोकसभा अध्यक्ष, मंत्री, महापौर सभी ने सरकारी सुविधाएं भी वापस कर दीं। अधिकांश नेता सामाजिक कामों से दूर रहे।
शाम पांच बजे आचार संहिता लगने के समय इंदौर सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन घर पर ही थीं। सूचना मिलते ही उन्होंने सरकारी गाड़ी और फॉलो वाहन लौटा दिए। महापौर मालिनी गौड़ भी शाम को घर में ही थीं। वहीं आचार संहिता लगने के 20 मिनट पहले शाम 4.40 बजे ही नगर निगम द्वारा दी गई गाड़ी लौटा दी। मंत्री जीतू पटवारी भी आचार संहिता के समय घर पर ही थे। इंदौर में वे फॉलो वाहन या अन्य कोई सुविधा नहीं लेते हैं, इसलिए उन्हें दिक्कत नहीं हुई। वहीं इंदौर के ही एक और मंत्री तुलसीराम सिलावट शाम पांच बजे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में अनाथ बच्चों के बीच पूर्व मंत्री माधवराव सिंधिया की जयंती पर फल और कपड़े वितरित करने पहुंचे थे। आचार संहिता की जानकारी लगते ही सरकारी गाड़ी और फॉलो वाहन सहित सभी सरकारी सुविधाएं लौटा दीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C9yQ3t
No comments:
Post a Comment