Today and Tomorrow Live

Thursday, November 12, 2020

demo-image

MP Corona Update: एक दिन में 1046 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 80 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत

photo_2020-10-31_22-09-46_6517561-m

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1046 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 180997 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 156 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 351260 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 707 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 32648 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1771 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 185 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26950 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 495 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 24667 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1788 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 13204 हो चुकी है। जबकि, 212 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 12444 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 548 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13092 हो गई है। शहर में अब तक 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 12262 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 661 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4029 हो गई है। इनमें से 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3851 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 110 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3775 हो गई है। इनमें से 126 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3434 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 215 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3667 हो गई है। जिले में अब तक 98 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3456 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 113 एक्टिव केस हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3090 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3019 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 44 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3024 हो गई है। इनमें 51 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2923 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 50 केस एक्टिव हैं।

8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2925 हो चुकी है। यहां 24 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2820 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 81 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2912 हो गई है। इनमें से 51 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2756 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 105 केस एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2904 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2781 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 99 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pryvAf

No comments:

Post a Comment

Pages

undefined