
भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 900 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 179068 हो गई है।
इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 117 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34842 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 699 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 32436 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1707 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 208 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26589 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 492 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 24336 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1761 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 13107 हो चुकी है। जबकि, 212 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 12380 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 515 केसेज एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12908 हो गई है। शहर में अब तक 168 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 12197 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 543 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3997 हो गई है। इनमें से 67 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3833 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 97 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3634 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3435 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 102 एक्टिव केस हैं।
5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3721 हो गई है। इनमें से 126 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3393 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 202 केस अब भी एक्टिव हैं।
6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3080 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3011 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 42 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3001 हो गई है। इनमें 51 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2901 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 49 केस एक्टिव हैं।
8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2900 हो चुकी है। यहां 24 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2794 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 82 केस अब भी एक्टिव हैं।
9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2878 हो गई है। इनमें से 50 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2744 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 84 केस एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2882 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2767 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 91 केस अब भी एक्टिव हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n9InwE
No comments:
Post a Comment