Today and Tomorrow Live

Wednesday, May 17, 2023

RSMSSB CET Result: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल का रिजल्ट जारी, देखें यहां

RSMSSB CET 12th Level Result: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं लेवल 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दे राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं लेवल की एग्जाम 4, 5 और 11 फरवरी को छह चरणों में हुई थी। परीक्षा का नोटिफिकेशन पिछले साल अक्टूबर में जारी किया गया था। परीक्षाएं फरवरी 2023 में तीन चरणों में आयोजित की गई थीं। सीईटी के परिणाम अब ऑनलाइन जारी किए गए हैं। RSMSSB ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की सीरीज भी जारी की है। अधिक जानकारी के लिए कृपया कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।

 

बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों और सीईटी 12वीं 2023 परीक्षा के कटऑफ के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दे की राजस्थानी सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए करीब 10000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रिजल्ट के बाद कैंडिडेट्स को कट ऑफ मार्क्स दिए जाएंगे। इन्ही मार्क्स के आधार पर कैंडिडेट का सम्बंधित एग्जाम में शामिल होना या नहीं होना, ये कट ऑफ मार्क्स ही निर्धारित करेंगे।

rs_sat.jpg


RSMSSB CET 12वीं लेवल का रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें

1. बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. नवीनतम समाचार' टैब खोलें।
3. अब, 'कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीनियर सेकेंडरी लेवल) लिंक मार्क्स' पर जाएं।
4. अपनी साख दर्ज करें और लॉगिन करें।
5. अपना आरएसएमएसएसबी सीईटी परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
6. आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं स्तर के परिणाम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CBsZYKx

No comments:

Post a Comment

Pages