Today and Tomorrow Live

Monday, December 25, 2023

भारत पहुंचे फ्रांस में अटके भारतीय, 303 यात्रियों से भरी फ्लाइट की मुंबई में लैंडिंग

मानव तस्करी के शक में चार दिनों से फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास एक एयरपोर्ट पर फंसा हुआ विमान आखिरकार मंगलवार को भारत पहुंच गया है। आज फ्लाइट की मुंबई में लैंडिंग हुई है। एयरपोर्ट पर फ्रांसीसी अधिकारियों ने मानव तस्करी के संदेह के आधार पर हिरासत में लेने के चार दिन बाद एक रोमानियाई विमान आज 303 यात्रियों को लेकर पहुंचा है। रोमानिया की कंपनी का यह विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी, वह यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रहा था। मानव तस्करी के शक में विमान को रोका गया था।


विमान में अधिकांश भारतीय

बताया जा रहा है कि विमान में 302 यात्री सवार हैं, जिनमें अधिकांश भारतीय हैं। एयरबस A340 मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा है। विमान ने फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट से देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी थी। खबरों के अनुसार, 2 नाबालिगों सहित 25 यात्रियों ने शरण के लिए आवेदन देने की इच्छा जताई थी। वे फिलहाल फ्रांस में ही हैं। शरणार्थी के आवेदन की जांच रोइजी-चार्ल्स डे गॉ एयरपोर्ट की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल : दुर्गापुर में स्टोररूम में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

पेरिस से 150 किमी दूर विमान को रोका था

'मानव तस्करी' के संदेह में पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी अधिकारियों ने विमान को रोका था। हिरासत में लेने के बाद 303 यात्रियों से चार फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने रविवार को पूछताछ की थी। यह सुनवाई मानव तस्करी के संदेह पर पेरिस अभियोजक के कार्यालय द्वारा शुरू की गई जांच के हिस्से के रूप में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी का ये स्पेशल प्लेन अयोध्या एयरपोर्ट पर सबसे पहले करेगा लैंड, जानें बोइंग 737 एनजी की खासियत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UeS9vFO

No comments:

Post a Comment

Pages