इंदौर. वन एशिया रेस्टोरेंट की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए इंदौर मैरियट होटल द्वारा ‘द ग्रेट गुआनयन फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया है। इसमें सिचुआन और थाई से लेकर इंडोनेशियन जैसी कई डिशेस का लुत्फ उठाया। शेफ तेनजिन नमखा और शेफ हेमंत ने एक विशेष अला कार्टे मैन्यू तैयार किया, जिसमें एशियाई कॉकटेल खास है। शेफ तेनजिन द्वारा तैयार किए गए लजीज एशियाई व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। एशियाई व्यंजनों, लाइव म्यूजिक और विशेष एशियाई ड्रेगन डांस के साथ यह फेस्टिवल यादगार बनेगा।
इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर देवेश रावत ने कहा, हमें वन एशिया की पहली वर्षगांठ मानते हुए और साथ ही इस अवसर पर शेफ तेनजिन नमखा का इंदौर में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। तेनजिन शहर के लोगों को इस फूड फेस्टिवल में बेहतरीन और जायकेदार व्यंजन परोसने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वन एशिया रेस्टोरेंट एशियाई महाद्वीप में मिलने वाले व्यंजनों और संस्कृति का समावेश है। फूड फेस्टिवल १७ मार्च तक चलेगा। शेफ हेमंत और शेफ तेनजिन एक होम स्टाइल नूडल शो में कैंटोनीज और सिचुआन व्यंजन, वोक स्टाइल, एशियाई व्यंजन, बेवरेज और बेहतरीन डेजर्ट प्रस्तुत करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CdcJsY
No comments:
Post a Comment