
नई दिल्ली। पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अफरीदी के बयान पर सहमति जताते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा सही कहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि वो पाकिस्तान नहीं संभाल पा रहे, कश्मीर क्या संभालेंगे। गृहमंत्री ने कहा कश्मीर भारत का हिस्सा था और रहेगा।
राजनाथ ने अफरीदी के बयान पर जताई सहमति
गौरतलब है कि बुधवार को शाहिद अफरीदी ने कहा था कि कश्मीर को आजाद करना चाहिए। मानवता को जिंदा रहना चाहिए। लोगों को मौत नहीं मिलनी चाहिए। पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। वह अपने चार प्रांत भी नहीं संभाल पा रहा है, कश्मीर क्या संभालेगा। बड़ी चीज है इंसानियत। वहां लोग मर रहे हैं, जो दर्दनाक है। किसी भी समुदाय के लोगों की मौत दर्दनाक है। अफरीदी के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्वीट करते हुए सफाई भी दी। अफरीदी ने कहा कि मेरे बयान को भारतीय मीडिया ने गलत लिया। मैं अपने देश के लिए जुनूनी हूं और कश्मीरियों के संघर्षों की बहुत इज्जत करता हूं। मानवता को जीवित रहना चाहिए और उन्हें अपने अधिकार मिलने चाहिए। वहीं, एक अन्य ट्वीट में अफरीदी ने कहा कि क्लिप अधूरी और मुद्दे से बाहर की है क्योंकि इससे पहले जो कहा वो उसमें है ही नहीं। कश्मीर अनसुलझा विवाद है और क्रूर भारतीय कब्जे के तहत है। संयुक्त राष्ट्र संकल्प के अनुसार इसे हल किया जाना चाहिए। मेरे साथ हर पाकिस्तानी कश्मीरी स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन करता है। कश्मीर पाकिस्तान से संबंधित है।
अफरीदी के बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई है। भारतीय राजनेता जहां उनका समर्थन कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान में उनकी आलोचना शुरू हो गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2z9GbyM
No comments:
Post a Comment